IMG 20250113 WA0020
शेयर करें

सागर । अन्वेषण थिएटर ग्रुप के कलाकारों द्वारा 12 जनवरी रविवार की शाम देश के प्रख्यात रंगकर्मी, मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के पूर्व निर्देशक एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट स्वर्गीय श्री आलोक चटर्जी को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही श्री चटर्जी के सदा कर्मशील रहने के संदेश को चरितार्थ करते हुए एक नये नाटक की रीडिंग शुरू की गई जिसकी प्रस्तुति फरवरी माह में संभावित है।
श्रद्धांजलि सभा में अन्वेषण थिएटर ग्रुप के सभी कलाकारों ने स्वर्गीय आलोक चटर्जी के साथ अपने संस्मरणों को याद कर उन्हें रंगजगत का एक महान कलाकार बताते हुए कहा कि श्री चटर्जी का जीवन रंगकला के लिए इस तरह समर्पित रहा कि उनके निजी जीवन और रंगकर्म में भेद कर पाना मुश्किल था, उनका एक-एक पल रंगकला के लिए समर्पित रहा, ऐसे कलाकार बिरले ही होते हैं, श्री आलोक चटर्जी का विदा होना रंगजगत के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी पूर्ति लगभग असंभव है।
श्रद्धांजलि सभा में अन्वेषण थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष रविन्द्र दुबे ‘कक्का’, उपाध्यक्ष एवं गुरु सुमित दुबे, सचिव डॉ. अतुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संदीप दीक्षित, सहसचिव अमजद ख़ान एवं सदस्य सतीश साहू सहित मनोज सोनी, कपिल नाहर, आयुषी चौरसिया, ज्योति रायकवार, देवेन्द्र सूर्यवंशी एवं अन्य कलाकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर अन्वेषण के कलाकार एवं वर्तमान में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्र दीपक राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने वरिष्ठ रंगकर्मी स्वर्गीय श्री आलोक चटर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मौन धारण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा श्री चटर्जी के सदा कर्मशील रहने की संदेश को अंगीकृत करते हुए एक नये नाटक की रीडिंग प्रारंभ की साथ ही प्रतिदिन नाटक की रिहर्सल करने का निर्णय लेते हुए इस नाटक का प्रदर्शन फरवरी माह में करने का निर्णय लिया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!