अपर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण
शेयर करें

सागर । अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने गुरुवार को जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने सर्वप्रथम महिला बंदी गृह की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं महिला बंदियों से चर्चा की। उन्होंने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया एवं दवाओ की स्टाक पंजी भी देखी एवं उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संपूर्ण कार्य कंप्यूटर से करें एवं संपूर्ण दस्तावेजों का कंप्यूटरीकरण कराएं। उन्होंने कहा सभी बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।

अपर कलेक्टर उपाध्याय ने केंद्रीय जेल के पुरुष बंदी गृह का भी निरीक्षण किया एवं उनसे चर्चा की। उन्होंने उनके सामान का भी परीक्षण कराया। बंदियों को मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं मौके पर जाकर भोजनशाला का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली ।

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का भी निरीक्षण किया एवं जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्रीय जेल में बंदियों के लिए चल रहे रोजगार मूलक कार्यों के संबंध में कार्यों को देखा। श्री उपाध्याय ने हथकरघा केंद्र पहुंचे और बंदियों द्वारा किए जा रहे हथकरघा के कार्यों की सूक्ष्मता जांच की। अपर कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय  को केंद्रीय जेल पहुंचने पर जेल की कर्मियों द्वारा सलामी भी दी गई।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!