378ab847 4099 462f 9b25 6ca333a8fe0e e1709624125432
शेयर करें

जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष में बनाए जा रहे हैं दिव्यांग प्रमाण पत्र

सागरI कलेक्टर संदीप जी. आर. के निर्देश पर दिव्यांगों को बड़ी सुविधा हो गई है। जिला चिकित्सालय में अब हर दिन दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। इसके लिए जिला चिकित्सालय में ओपीडी कक्ष में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे है। बता दें कि कलेक्टर द्वारा सीएमएचओ और सिविल सर्जन को दिए गए निर्देश उपरांत अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र केवल मंगलवार को नहीं बल्कि हर दिन बनाया जा रहा है।

कलेक्टर संदीप जी. आर. ने सभी एसडीएम, सीईओ को भी उनके क्षेत्र के में इस संबंध में जानकारी का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में बने संपर्क ग्रुप में भी इस संबंध में जानकारी साझा करें जिससे अधिक से अधिक दिव्यांग व्यक्ति सुविधा का लाभ ले सकें। कलेक्टर संदीप जी. आर. ने कहा कि दिव्यांगजन यदि आपके समक्ष आतें है तो पूरे सम्मान के साथ उनकी बात सुनें और उनकी समस्या का निराकरण करें।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!