IMG 20250207 WA0002
शेयर करें

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग ने जिला आयुष चिकित्सालय, सागर के साथ मिलकर अश्वगंधा के औषधीय गुणों से शिक्षकों और विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, भारत सरकार, नई दिल्ली के अन्तर्गत अश्वगंधा कैंपेन के तहत जिला आयुष चिकित्सालय, सागर के चिकित्सक डॉ. आशीष पटेल एवं डॉ. कीर्ति पटेल ने अश्वगंधा के औषधीय गुणों एवं उसके उपयोग पर व्याख्यान दिया।

1000613114

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच अश्वगंधा पर चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गयी एवं विजेताओं को आयुष विभाग, सागर की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किये गये। साथ ही सभी उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अश्वगंधा के पौधे प्रदान किए गए। कार्यक्रम में आयुष विभाग, सागर की ओर से राकेश यादव, स्टाफ नर्स एवं छत्रसाल शर्मा, योग सहायक का भी सहयोग रहा। अश्वगंधा के उपयोग एवं आर्थिक उपार्जन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के आयुष विभाग की तरफ से एक मुहिम चल रही है इसी के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षक और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!