A
शेयर करें

मास्टर ट्रेनर उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न 

 सागर।कलेक्टर संदीप जी आर के मार्गदर्शन मे भारत सरकार के आंगनबाड़ी केन्द्रों मे क्रियांवित होने वाले पोषण भी पढाई भी अभियान के लिए की जिले की सभी 2633 आंगनबाड़ी केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 03 दिवसीय प्रशिक्षण के दो सत्र 24 मार्च से 29 मार्च तक सभी 16 बाल विकास परियोजना मुख्यालयों मे आयोजित किये जा रहे है प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनरों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण अजीम प्रेमजी फांउडेशन के सहयोग से आयोजित कर समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। 

  जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के पोषण भी पढाई भी अभियान के तहत आंगनबाड़ीयों मे जन्म से 06 वर्ष तक के बच्चों के लिए नवचेतना, अनौपचारिक शिक्षा एवं दिव्यांगता चिन्हांकन से जुडा हुआ कार्यक्रम चलाकर बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जावेगा। नवचेतना के तहत जन्म से 03 वर्ष तक के बच्चों को सीखने समझने एवं बाल मस्तिष्क विकास की संपूर्णता हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जावेगा जबकि अनौपचारिक शिक्षा मे 03 से 06 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-खेल मे सहज सरल तरीके से शाला पूर्व तैयारी को सुदृढ करने हेतु कार्यकर्ता प्रशिक्षित होगी इसी प्रकार आधारशिला के तहत जन्म से 06 वर्ष के बच्चों मे दिव्यांगता के आरंभिक चिन्हांकन के लिए भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण भी पढाई भी अभियान हेतु प्रशिक्षित की जावेगी।

  कलेक्टर के निर्देशानुसार उक्त प्रशिक्षण संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण मापदंडों के अनुरूप सभी परियोजना मुख्यालयों पर 02 सत्रों मे आयोजित किये जा रहे है। प्रथम सत्र 24 मार्च से 26 मार्च तक एवं द्वितीय सत्र 27 मार्च से 29 मार्च तक इस प्रकार आयोजित किये जावेगे जिसमे सभी 2633 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिबैच अधिकतम 100 की संख्या मे प्रशिक्षित किया जा सके। प्रशिक्षण की मॉनीटरिंग हेतु संचालनालय से भी विभागीय अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौपा गया है। कलेक्टर महोदय ने सभी परियोजना अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन मे विभिन्न सहयोगी विभागों के समन्वय से मापदंड अनुसार संपूर्ण प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण आयोजित करने के निर्देश दिये है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!