M 1 1
शेयर करें

सागर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने 15 जनवरी 2025 को शुक्रवारी वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित आयुष्मान कार्ड बनाने के शिविर में शामिल हुई। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड बनाये गये।

डॉ. तिमोरी ने शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया और आयुष्मान कार्ड के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹5 लाख तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में मदद मिलेगी।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!