A 2 1
शेयर करें

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सागर । कलेक्टर संदीप जी आर ने ग्राम मीरखेड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया एवं निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में दर्ज समस्त बच्चों के नाम आंगनबाड़ी कक्षा की मुख्य दीवाल पर पेंट के माध्यम से अंकित करें। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को पौष्टिक भोजन एवं नाश्ता दें, नाश्ता एवं भोजन के वितरण के मध्य पर्याप्त समय का अंतर रखा जावे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध टीचिंग, लर्निंग मटेरियल को बच्चों को उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 20-20 मुनगा के पौधों का रोपण करें और वितरण होने वाले भोजन में पौष्टिक सामग्री जैसे चुकंदर, पालक, मुनगे का उपयोग करें।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!