आगामी समय में मकरोनिया का अलग स्वरूप देखने को मिलेगा..विधायक लारिया
शेयर करें

सागरI मकरोनिया /जब मैं 2008 में नरयावली विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बना तो मकरोनिया क्षेत्र की स्थिति विकास के मामले में काफी दयनीय थी उस समय यह क्षेत्र मकरोनिया ग्राम पंचायत में हुआ करता था जिस तरह से यहां की आबादी बढ़ रही थी उस हिसाब से पंचायत के पास विकास के लिए फंड नहीं हुआ करता था हमने पांच पंचायत को मिलाकर मकरोनिया नगर पालिका बनवाई और तेजी से यहां विकास होना शुरू हुआ जब मैं नगर निगम महापौर था तो उस समय नगर की सीमा लांघकर मकरोनिया में राजघाट की पाइपलाइन का विस्तार कराया उस समय मेरे ऊपर कई आरोप लगे यहां तक की लोकायुक्त जांच का भी सामना भी करना पड़ा लेकिन हमने यहां की भीषण पेयजल संकट को देखते हुए मकरोनिया के लोगों को राजघाट से पानी देने का काम किया उस समय स्थिति यह थी दूर-दूर से लोग पानी भरकर लाते थे और कई लोग 200 ढाई सौ रुपए टैंकर के हिसाब से पानी खरीदते थे यहां तक की पलायन की स्थिति भी बन चुकी थी, हम सब का यह प्रयास है कि मकरोनिया आगामी समय में एक नए शहर के रूप में उभरे आज मकरोनिया ना तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे है ना ही शिक्षा के स्वास्थ्य के मामले की बात करें तो मकरोनिया में एक सर्वे सुविधायुक्त सिविल अस्पताल आकर ले चुका है हमारा प्रयास है कि आगामी समय में यह 100 विस्त्रीय अस्पताल हो शिक्षा के क्षेत्र में कई शैक्षणिक संस्थान नगर में स्थित है, उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा मकरोनिया बनाना है कि लोग सुविधा के नाम पर नगर पालिका को वर्षों याद करें यह बात उन्होंने मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक के साथ रामलीला वार्ड में भूमि पूजन अवसर पर कहानी रविवार को उन्होंने मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 और 7 में लाखो रू के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जिनमे नाली निर्माण पार्क निर्माण और रोड निर्माण शामिल हैं मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष महिलाल अहिरवार ने कहा कि मकरोनिया के विकास के लिए हम कोई कम नहीं छोड़ेंगे इस मौके पर विधायक खिलाड़ियों को ठेकेदार रंजीत गौर ने भगवान श्री राम का चित्र भेंट किया कार्यक्रम में स्थानीय परशा डी श्रीमती सरोज दिनेश दक्ष लोक निर्माण सभापति बलवंत सिंह ठाकुर मकरोनिया मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी जन भागीदारी समिति अध्यक्ष बंटी राठौर,पार्षद विवेक सक्सेना नर्रू ठाकुर पूर्व पार्षद राजा रिछारिया पार्षद जित्तू खटीक पार्षद बाबूलाल रोहित,हरलाल साहू महामंत्री गोकुल सिंह ठाकुर, मधुकर जाटव आरजी शुक्ला,राजकुमार बाथरे,प्रमोद पटेल महबूब खान आरबी सिंह,अरविंद ठाकुर,शिव प्रसाद तिवारी,आचार्य महेश दत्त त्रिपाठी,एसके गुप्ता,रामस्वरूप तिवारी,माखन यादव,भगवानदास राठौर,शिक्षा विश्वकर्मा राधा राठौर रेखा अहिरवार,अनीता रजक,आरती ठाकुर,वर्षा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहेI


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!