सागर I कुछ घटनाएं निराशा के दौर में आशा की किरण बनती हैं,आज जब मीडिया के प्रति एक आम अविश्वास बना है, तब कुछ घटनाएं ऐसी घटी हैं जो उम्मीद जगाती हैं । बस्तर के पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर जिन्होंने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का मामला उठाया था उनकी भ्रष्टाचार करने वालों ने हत्या कर दी,और उनके शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया। कई दिनों के बाद आसपास के लोगों ने जब बदबू की शिकायत की और पुलिस ने खोजबीन की तब उनकी लाश टैंक में मिली । स्व .मुकेश चंद्राकर एक ईमानदार शहीद पत्रकार हैं ,और सरकार को मुकेश चंद्राकर को पत्रकारीता का शहीद घोषित करना चाहिए तथा उनके परिवार को आर्थिक सहारा देना चाहिए । ताकि दोषियों को एक कड़ा मैसेज दिया जा सके और ईमानदार पत्रकार साथियों का मनोबल इस तरह की घटनाओं से भयभीत न हो और उनका साहस बना रहे ताकि पत्रकार साथी निष्पक्ष होकर ईमानदारी से अपना काम करते रहें..
आम आदमी पार्टी ऐसे निर्भीक,ईमानदार पत्रकारों को सलाम करती है और उनका अभिनंदन करती है जो घोर अंधकार में आशा की किरण नजर आते हैं।
इंजी डीके सिंह(जिलाध्यक्ष)
आम आदमी पार्टी, सागर,मप्र