Screenshot 20250122 141914 WhatsAppBusiness
शेयर करें

सागर। जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता दीपक शर्मा ने जिले के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को मंगलवार जनसुनवाई में आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों, विशेष रूप से गरीब और असहाय लोगों, को कार्ड बनवाने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि जिन वृद्धजनों के फिंगरप्रिंट या रेटिना स्कैन का मिलान नहीं हो पा रहा है, या जिनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है, वे आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। आवेदन में उन्होंने अपनी दादी श्रीमती जगरानी बाई शर्मा का उल्लेख करते हुए बताया कि 90 वर्ष से अधिक आयु की होने के कारण उनका फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन मान्य नहीं हो पा रहा है, साथ ही उनके आधार में मोबाइल नम्बर दर्ज नही होने से उनका आयुष्मान कार्ड बनवाना संभव नहीं हो रहा।

अधिवक्ता दीपक शर्मा ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए, ताकि वृद्धजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है, लेकिन तकनीकी और प्रक्रियागत बाधाओं के चलते कई जरूरतमंद लोग इससे वंचित हो रहे हैं।

1000578214

जिला कलेक्टर से मांग की गई है कि इस दिशा में त्वरित कदम उठाकर जिले के सभी वृद्धजनों को आयुष्मान योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!