रहली।इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में नगर-निगम की घोर लापरवाही से दूषित पानी की आपूर्ति के कारण हुई जनहानि के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस, रहली विधानसभा द्वारा आज नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. रोहित कुर्मी ने कहा कि यह घटना भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता और प्रशासनिक विफलता को उजागर करती है। मंत्री द्वारा मीडिया से की गई अमर्यादित भाषा निंदनीय है। युवा कांग्रेस दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।
युवा कांग्रेस की मांग है कि—
दोषी महापौर, पार्षद एवं मंत्री की जवाबदेही तय की जाए
दोषियों को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए
पीड़ित परिवारों को मुआवजा एवं घायलों को बेहतर इलाज मिले और पीड़ित परिवारों को दो दो करोड़ रूपए का मुआवजा दिया जावे।
प्रदर्शन जिसमें बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता इंजी.रोहित कुर्मी,संजय पटेरिया ब्लॉक अध्यक्ष,रत्नेश पटेल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, मनोरथ गर्ग पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कमलेश कुर्मी,महेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक जैन रहली शहर अध्यक्ष, विक्रम यादव, प्रशांत कुशवाहा,अंशुल नायक उपाध्यक्ष, हरिभजन पटेल पार्षद रहली, महेंद्र पटेल ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
इंदौर शहर में घटित घटना पर युवा कांग्रेस का आक्रोश — रहली में नगरीय प्रशासन मंत्री का किया पुतला दहन