Screenshot 20240111 091302 Gallery e1743233626514
शेयर करें

जनतंत्र सेतु न्यूज़।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में छह न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को अधिसूचित किया। राष्ट्रपति ने भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का उपयोग करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद दिनांक 16 अप्रैल की अधिसूचना के द्वारा न्यायिक अधिकारियों- सर्वश्री जितेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार-एक्स, संदीप जैन, अवनीश सक्सेना, मदन पाल सिंह और हरवीर सिंह को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!