सागर । कलेक्टर संदीप जी. आर. के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ममता तिमोरी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन सागर द्वारा ईंट राईट चैलेंज फेज-4 के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शासकीय विद्यालय सागर में खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की पूर्ति के संबंध में भारत शासन द्वारा दूध, खाद्य तेल, नमक, चावल में किये जा रहे फोर्टिफिकेशन के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के तकनीकी सलाहकार श्री माधव द्वारा फूड फोर्टिफिकेशन के बारे में विद्यालय एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को अवगत कराया गया कि किस प्रकार हम अपने दैनिक खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की पूर्ति फोर्टिफाइड फूड का उपयोग करके कर सकते है। इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों में फास्ट फूड की जगह श्री अन्न जैसे राजगिर, बाजरा ज्वार, मक्का, आदि का उपयोग कर प्राकृतिक रूप से पोषक तत्व से परिपूर्ण खाद्य पदार्थ उपयोग कर पोषण प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से श्री अन्न की स्टॉल लगाकर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी अनुक्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थों में की जाने वाली मिलावट एवं इसके परीक्षण की आसान प्राथमिक विधियों बताई गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं के माध्यम से मिलावट पहचानने की आसान विधियों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुधीर तिवारी, न्यूट्रीशन इन्टरनेशनल के तकनीकी सलाहकार माधव एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।