सागर। एकता समिति ने मकर संक्रांति का त्यौहार आनंदोत्सव के साथ मनाया। कार्यक्रम कीअध्यक्षता समाजसेवी अनिल गंगवानी ने की। कार्यक्रम प्रारंभ करने के पूर्व सर्वधर्म चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया । अध्यक्ष सुधीर जैन ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लाह के साथ एवं दीन दुखी पीड़ित की सेवाकर दान,पुण्य करने का पर्व है। समाजसेवी अनिल गंगवानी ने अपनी मधुर आवाज के माध्यम से मधुर आवाज में गीत गाकर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। सभी ने बड़े ही दिल खोलकर इस पर्व का आनंद लिया। वर्तमान समय में इंसान कहीं ना कहीं तनाव में रहता है इस तनाव को दूर करने का माध्यम है त्योहारों का आनंद अन्न,के,कण और आनंद के छण जो एक बार चले जाते हैं फिर वापस नहीं आते । इस अवसर पर औषधि दान के रूप में कैंसर पीड़ित मरीज के लिए सदस्यों ने 51 सौ रूपये राशि एकत्र कर प्रदान की।
इस अवसर पर अब्दुल रशीद भाई, कमल चंद जैन, राजकुमार पड़ेले , शरद गुप्ता, प्रदीप समैया, चंपक भाई जैन ,राजेंद्र सोनी, अजीत जैन नीलेश, समैया, विनीत जैन तालेवाले, अरुण जैन, निलेश जैन एमआर, प्रमोद पटेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय शास्त्री ने किया आभार चंपक भाई जैन ने माना।