सागरI एकता समिती द्वारा सर्व धर्म फूल पंचमी रंगारंग समारोह में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। जिसमें ख्याती प्राप्त शायर आदर्श दुबे, मशहूर गायक अनिल गंगवानी, सेवा निवृत बैंक आफ इंडिया के मैनेजर अनिल गुप्ता,कवि नलिन निर्मल जैन ने अपनी ग़ज़लों, कविताओं से समारोह को रंगीन बना दिया। विचार संस्था के संस्थापक कपिल मलैया ने अपनी आवाज में मधुर गीत गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया । इस अवसर पर समिती के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अतिथि गण में रोटरी क्लब के सचिव विनोद ठाकुर, चंद्रभान चाँदवानी, प्रीती मलैयया, वर्षा जैन, डॉक्टर ओ पी ताम्रकार ने कार्यक्रम में उपस्थित हो कर कार्यक्रम की गरिमा बढाई।