वृक्षारोपण
शेयर करें

सागर I प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार वनमण्डल अधिकारी, दक्षिण सागर के प्रयास से आज 10 जुलाई को नगर वन सागर में 150 पौधों का रोपण किया गया। अभियान के अंतर्गत इस मानसून सीजन में 7500 पौधे नगर वन में रोपित किए जाएंगे।
पौधारोपण कार्यक्रम में आकाश सिंह राजपूत एवं उनके साथ आए जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर वन सागर में वृक्षारोपण किया गया व उन्होंने नगरवासियों से नगर वन आकर चल रहे अभियान में सम्मिलित होकर वृक्षारोपण करने हेतु आग्रह किया गया, कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि सिंह, परिक्षेत्र सहायक विनोद चौबे, उप वनक्षेत्रपाल राकेश तिवारी, आकाश पाशी, चंद्रप्रताप सिंह, राजू यादव व समस्त वन स्टाफ के सम्मिलित प्रयास से वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!