किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रही एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में पहले दिन भारत ने एक रजत और दो कांस्य सहित तीन पदक जीते I
किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रही एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में गुरूवार को भारत ने तीन पदक जीते। भारत के 19 वर्षीय पहलवान उदित ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, अभिमन्यु ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य और विक्की ने 97 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता I कुल पांच भारतीय पहलवानों ने प्रतिस्पर्धा की। रोहित और परविंदर सिंह पदक जीतने से चूक गए।
