Screenshot 20250522 092247 Gallery
शेयर करें

सागर। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में बुधवार शाम सागर जिले की नरयावली विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा भारत माता मूर्ति, मकरोनिया से प्रारंभ होकर शंकरगढ़ होते हुऐ रजाखेड़ी बजरिया गुजर कर पुन:भारत माता मूर्ति, मकरोनिया चौराहा वापिस हुई। जहां पर भारत माता की सामूहिक आरती की दिव्यता से सभी अभिभूत हुऐ। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, सेना के वीर जवानों की जय,जय हिंद, सेना के सम्मान में हम सब मैदान में,आवाज दो हम एक है … जयघोष की गूंज के साथ और बैण्ड पार्टी के देशभक्ति गीतों की ओजस्वी धुन गुंजायमान हुई। देशभक्ति गीतों के साथ बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान चारों तरफ देशभक्ति गीत और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।

तिरंगा यात्रा में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित पूर्व सैनिक, एनसीसी,स्काउट कैडेट्स,शिक्षकगण, सामाजिक,धार्मिक और व्यापारी संगठन, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने हाथों में तिरंगा थाम कर भारत माता की जय घोस से मकरोनिया अनुगुंजित हुआ।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!