मतदान
शेयर करें

सागरI सागर संसदीय सीट पर 7 मई को मतदान होना है। जिसके सम्बन्ध में रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गयाI

सागर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में सागर जिले की 5 विधानसभा बीना, खुरई, सुरखी, नरयावली, सागर और विदिशा जिले की 3 विधानसभा कुरवाई, सिरोंज और शमशाबाद विधानसभाओं को मिलाकर कुल 17,45,690 मतदाता है जिनमें पुरुष 9,15,018  ,महिला 8,30,631 एवं अन्य 41 मतदाता सम्मिलित हैI  इसमें बीना विधानसभा में सबसे कम मतदाता 1 लाख 91 हजार 171 हैं। इसके अलावा खुरई में 2 लाख 13 हजार 885 ,सुरखी में 2 लाख 24 हजार 894, सागर में 2 लाख 13 हजार 248 और विदिशा जिले की कुरवाई विधानसभा में 2 लाख 37 हजार 056, सिरोंज में 2 लाख 24 हजार 090, शमशाबाद विधानसभा में 2 लाख 2 हजार 409 मतदाता हैं। वहीं सबसे ज्यादा मतदाता नरयावली विधानसभा में 2 लाख 38 हजार 937 हैं। 

सागर सीट पर भाजपा से डा. लता वानखेड़े और कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला के बीच चुनावी मुकाबला है।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!