कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 6 फरवरी को
शेयर करें

कलेक्टर कार्यालय में देरी से आने पर 42 कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी

सागर ।कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा कलेक्टर कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यालय समय पर ना आने पर 42 लोक सेवकों को कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं उन्होंने तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने की निर्देश दिए हैं ।

कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कार्यालय समय होता है आज कार्यालय के निरीक्षण की उपरांत देखा गया कि अधिकांश विभागों में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनकी उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर नहीं थे सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वह प्रतिदिन कार्यालय समय पर आए और समय से घर जाएं उन्होंने कहा कि शासन की मनसा अनुसार जिले से आने वाले हितग्राहियों के कार्य समय पर हो इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और आने वाले व्यक्तियों की कामों को तत्काल निराकरण करें।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!