20250815 151304 scaled
शेयर करें

सागर । कलेक्टर संदीप जी. आर. ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया और अधिकारियों/कर्मचारियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दीं। संदीप जी. आर. ने सागर जिले के समस्त नागरिकों को भी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की। कलेक्टर संदीप जी. आर. द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद अधिकारियों/ कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण कराया गया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर राजनंदनी शर्मा, एसडीएम अदिति यादव, सहित कलेक्टर कार्यालय के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी भी उपस्थित थे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!