सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में गौर मूर्ति तीन बत्ती पर श्री रामनवमी पर निकले विशाल चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर अगवानी की.

जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि राम सेवा,समर्पण, और संस्कार का एक नाम है भगवान राम मर्यादा के प्रतीक है उन्होंने जो जीवन जिया सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा.
इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, सागर साहु,कमलेश तिवारी, आनंद हेला, नीलेश अहिरवार, लीलाधर सूर्यवंशी, नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे,दीनदयाल तिवारी, गोपाल प्रजापति, अरविंद ठाकुर ,अजय लारिया, राहुल खटीक, नरेश सनकत, संजय शराफ ,श्री दास रैकवार, बाबू मछंदर ,विनोद रैकवार, प्रशांत रैकवार, प्रशांत सोनी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।