सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी में शामिल हो गई है। रविवार को राहतगढ़ में सीएम डॉ. मोहन यादव की चुनावी सभा के दौरान उन्होंने सत्ताधारी दल की सदस्यता ली। निर्मला सप्रे ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक अनुसूचित जाति की महिला के लिए कभी चाशनी, कभी आइटम जैसे शब्दों के उपयोग से दुखी थी। महिलाओं का कांग्रेस में सम्मान और स्थान नहीं है। डॉ. मोहन यादव की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा जॉइन की।
आपको बता दें कि सागर लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा क्षेत्र में से 1 मात्र बीना सीट कांग्रेस के कब्जे में है। लेकिन यहां कि कांग्रेस विधायक अब बीजेपी में शामिल हो गई है।