National Testing Agency (NTA) एनटीए परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु समिति का गठन
शेयर करें

सागर । रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर द्वारा विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र सहित सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2024-25 की सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन 21 जनवरी से आरम्भ किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। कुलसचिव डॉ शक्ति जैन ने 28 पाठ्यक्रमों की समय सारिणी, विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र की परीक्षा समिति, उड़न दस्ता समिति के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक ने सभी केंद्रों को परीक्षा सामग्री वितरण संबंधी कार्ययोजना प्रस्तुत की। कुलगुरु प्रो मिश्रा ने राज्यपाल की अध्यक्षता में राजभवन में 8 जनवरी को सम्पन्न प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं की बैठक में समय पर परीक्षा आयोजन व यथाशीघ्र परिणाम घोषित किये जाने संबंधी जानकारी सहित महत्त्वपूर्ण सुझाव प्रदान किये। बैठक में कुलगुरु ने निर्देशित किया कि परीक्षा कार्यों में गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाये।
गौरतलब है कि सागर के नवीन राजकीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम बार परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें एम एससी प्रथम सेमेस्टर भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, प्राणिविज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, गणित, औद्योगिक रसायन, होम साइंस, एम ए भूगोल के नियमित परीक्षार्थियों के साथ ही एम कॉम, एम ए इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान,संस्कृत, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, समाजशास्त्र के नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ शामिल हैं। इनके साथ ही एम एड, बी एड, बी एड पार्ट टाइम, बी पी एड, एल एल बी, बी ए एल एल बी, बी एससी कृषि, बी जे सी, बी ए बी एड, बी एससी बी एड, पी जी डिप्लोमा लोकप्रशासन, पी जी डिप्लोमा योग की सेमेस्टर परीक्षाएँ भी हो रही हैं।
बैठक में डॉ रेनूबाला शर्मा, डॉ रजनी दुबे, डॉ अलका पुष्पा निशा, सहायक कुलसचिव पंचम सनोडिया, अमन अग्रवाल, डॉ मिथलेश शरण चौबे, डॉ एम के मिश्रा, डॉ मुकेश अहिरवार, डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ भावना पटेल, डॉ स्वर्णलता तिवारी सहित समस्त विजिटिंग फैकल्टी उपस्थित रहे।
आभार डॉ अलका पुष्पा निशा ने ज्ञापित किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!