सागर ।कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश के तत्काल पश्चात अधिकारियों द्वारा खाद , उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद, उर्वरक के स्टॉक पंजी का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद किसान भाइयों से चर्चा की। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर राहतगढ़ विकासखंड में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उर्वरक दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गयाl निरीक्षण में उर्वरक , कीटनाशक तथा बीज के नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भी भेजे गए l
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि बी एल . मालवीय ,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहतगढ़ आर डी वर्मा ,तकनीकी सहायक भूपेंद्र सिंह , आशीष पटेल आदि उपस्थित रहे l