B 6
शेयर करें

ईमानदारी से खेलने वाले खिलाड़ी कभी पीछे नहीं रहते-कलेक्टर संदीप जी आर

सागर । खेलने से व्यक्ति का मस्तिष्क एवं शरीर स्वस्थ रहता है ।उक्त विचार विधायक शैलेन्द्र जैन ने खेल परिसर में आयोजित बीपीसीएल बीना रिफायनरी द्वारा संचालित कार्यक्रम लक्ष्य के अंतर्गत खेल परिसर सागर में एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं संस्था समन्वय मंडपम के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में व्यक्त किया। 

समापन समारोह में विधायक शैलेंद्र ने कहा कि सभी व्यक्तियों को कोई ना कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए जिससे उनका मस्तिष्क एवं शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है और वह हमेशा आगे बढ़ता जाता है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के द्वारा योजनाओ के माध्यम से खिलाड़ियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पूरे मनोभाव से अपना खेल खेले और आगे बढ़े और अपने जिले का नाम रोशन करें।

कलेक्टर संदीप जी आर ने उद्घाटन समारोह में कहा कि ईमानदारी से खेलने वाले खिलाड़ी कभी पीछे नहीं रहती और हमेशा विजय प्राप्त करता  हैं उन्होंने कहा कि हार जीत खेल में एक प्रक्रिया मंत्राल होती है हारने से कभी निराश ना हो और मेहनत कर आगे बढ़ती रहने से सफलता अवश्य मिलती है।

1000583411

 कलेक्टर संदीप जी आर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि बीपीसीएल खेल के क्षेत्र में कार्यक्रम लक्ष्य नाम से जो कार्यक्रम संचालित कर रहा है यह अत्यंत सराहनीय कार्य है, यह कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में मददगार है। बीपीसीएल स्टेट एथलीट चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में सागर के विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहे।

 विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि बीपीसीएल जो कार्यक्रम चला रहा है,वह बहुत ही सराहनीय कार्य है, बीपीसीएल द्वारा संचालित कार्यक्रम लक्ष्य ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए ऐसा मंच प्रदान कर रहा है जिससे वह खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे, सभी खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने सभी को शुभकामनाएं और बधाइयां दी।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया

 कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, इस प्रतियोगिता में 28 जिलों के 275 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन , मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक दिनेश उमरिया ,जिला खेल अधिकारी प्रदीप अविद्रा, मध्य प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान  समेत अन्य अतिथियों ने एथलीटों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया ।

 इस चैंपियनशिप में बीपीसीएल सीएसआर हेड रोहित यादव, साइन चटर्जी, हरिओम मिश्रा, समन्वय मण्डपम सत्यजीत सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था समन्वय मंडपम द्वारा बीपीसीएल की सहयोगी संस्था के रूप में मुख्य भूमिका में रही।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!