सागरI आर्मी सहवाज डिविजन कैंट सागर द्वारा डिविजन की 60वी वर्षगांठ पर सेवा की विषिष्ट सेवा के उपलक्ष्य में ‘‘सैनिकों के लिए दौड़े – सैनिकों के साथ दौंड़े‘‘ की थीम के तहत आयोजित आर्मी ट्रेल रन में लगभग 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के पुरूष-महिला एवं बच्चों ने एकता के संकल्प के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें एथलेटिक्स प्रषिक्षण केन्द्र खेल परिसर सागर की कुमारी शीतल कुषवाहा ने सीनियर 12किलो मीटर ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त कर राषि रू. 50000 का पुरस्कार जीता। वही कु.निकिता पटेल जूनियर वर्ग में 5 किलो मीटर ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त कर राशि रू. 15000 का पुरस्कार जीतकर खेल परिसर सागर का नाम रौशन किया। ये दोनो खिलाड़ी पूर्व में राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी भाग ले चुकी है। साथ ही कु.शीतल कुषवाहा एवं कु.निकिता पटेल खेल परिसर सागर के एथलेटिक्स प्रषिक्षक मंगल सिंह यादव के मार्गदर्षन में नियमित रूप से प्रषिक्षण प्राप्त कर रही है।
इनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर संदीप जी.आर. एवं पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेष सिन्हां, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अबिद्रा, एड. वीनू राणा, गोपालगंज थाना प्रभारी राजेन्द्र कुषवाहा एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रषिक्षक प्रेमनेती राय, सीमा चक्रवर्ती, संगीता सिंह, मंगल सिंह यादव(एथलेटक्स कोच), श्यामलाल पाल, उमेष चन्द्र मोर्य,नफीस खान, विभागीय कर्मचारी महेन्द्र सिंह राजपूत, अंजली सिंह, चन्दन मोरे, रंजीत बैन, कमला गौतम, राजेष गौड़,भीकम पटेल, बसीम राजा खान, मनोज गौड़, डॉली अवस्थी, पल्लवी अवस्थी, मिथलेष यादव, रामबाबू विष्वकर्मा, विवेक सेन, बद्री प्रसाद सेन, ब्रजेन्द्र कोरी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।
