सागर । गणतंत्र दिवस के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर की पावन बेला की पूर्व संध्या पर भगवानगंज चौराहे पर स्थित संविधान निर्माता, भारत रत्न, महामानव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भाजपा नेता उमाकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमाकांत विश्वकर्मा ने कहा कि अगर बाबा साहेब ना होते तो भारतवर्ष को गणतंत्र कभी नसीब नहीं होता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के संविधान के कारण ही देश का सफल संचालन हो पा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता संतोष बेकरी ने कहा कि बाबा साहब की बदौलत ही सम्मान से जीने का अवसर प्रत्येक मनुष्य को प्राप्त हुआ है। विशेष तौर से महिला वर्ग एवं शोषित, पीड़ित, वंचित वर्गों का उद्धार केवल बाबा साहब के संविधान के ही कारण हुआ है। कार्यक्रम का आभार सौरभ कुमार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता उमाकांत विश्वकर्मा, सन्तोष बेकरी, देवेंद्र वर्मा, बबलू अहिरवार, सौरभ कुमार, सीताराम अहिरवार, अमित जैन, अनिकेत चौधरी, राजेंद्र पांडे, मोहन राज, राजेश पटेल, हर्षदीप यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।