गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री श्री पटेल ने छात्र-छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन
शेयर करें

सागर I गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल और अन्य अतिथियों ने शासकीय पुलिस लाइन में छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया।

मंत्री पटेल ने मिलेट्स मध्यान्ह भोजन की प्रशंसा की। मंत्री पटेल ने स्व-सहायता समूह की सभी महिलाओं जिन्होंने खाना तैयार किया, उनकी समस्याओं को भी सुना एवं निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देश भी दिए। मंत्री सहित अन्य अतिथियों द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं से अन्य जानकारी भी ली।

M 2 1

कार्यक्रम में सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, श्याम तिवारी पार्षद रितेश मिश्रा, कलेक्टर संदीप जी आर,  पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर अदिति यादव, संयुक्त कलेक्टर आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर जूही गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन, डी पी सी गिरीश मिश्रा, अनिरुद्ध दीमा, दिनेश तिवारी,l  सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुई।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!