गोवर्धन पूजा
शेयर करें

गौ सेवा का कार्य जीवन का सबसे बड़ा कार्य: मंत्री राजपूत

ज्योति शर्मा/सागर । गोवर्धन पूजा ,पशुपालन एवं डेयरी विभाग एवं जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति सागर द्वारा जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आचार्य विद्या सागर गौसंवर्धन केंद्र गौशाला रतौना में शनिवार को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गौशाला का कार्य समाज सेवा का कार्य होता है और जो समाज इस कार्य को करता है वह अवश्य आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा का कार्य जीवन का सबसे बड़ा दान का कार्य होता है इसलिए हम सबको गौ सेवा अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में आज गोवर्धन पूजा सभी गौशालाओं में की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पहले मेरी मां भी अपने गांव में गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा करती थी और हम सभी लोग भी गोवर्धन जी की पूजा करते थे और आज भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता का हर एक अंग में भगवान का वास होता है। उन्होंने कहा कि गौ माता का गोबर गोमूत्र में भी भगवान का वास होता है। इसलिए किसी भी पूजा में गोबर गोमूत्र का सर्वप्रथम प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार लगातार सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता कराकर संस्कृति का विकाश एवं संरक्षण कर रही है। इसी प्रकार से दशहरा पर शस्त्र पूजा प्रारंभ कराई गई है। 

मंत्री राजपूत ने कहा कि आचार्य विद्यासागर भगवान थे उनके चरण जहां पड़े हैं वहां का उद्धार होता रहा है। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी ने सागर के लिए बहुत कुछ दिया है आज हमें उनके पद चिन्ह पर चलकर सागर के विकास के संबंध में आगे बढ़ना होगा। 

मंत्री राजपूत ने कहा कि इस गौशाला में जो भी कमी होगी उसको पूरा किया जाएगा और अभी गौशाला सदस्यों द्वारा बताया गया कि यहां पर पानी की कुछ समस्या है उसको तत्काल दूर किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भगवान श्री कृष्णा ने वृंदावन को पानी से बचाने के लिए एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था और पूरे वृंदावन को पानी के प्रकोप से बचा लिया था। इसी प्रकार आज गोवर्धन पूजा कर हम सब धार्मिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति की पूजा हमेशा करनी चाहिए सनातन धर्म मानने वाले अवश्य ही प्रकृति की पूजा करके आगे बढ़ते जा रहे हैं।

विधायक लारिया ने कहा कि आज इस गौशाला में आकर लगता है कि गौशाला संचालन समिति द्वारा गोवंश को सहेजकर उनका संरक्षण कर उनको समर्थ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार गोवंश को बचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि वह पूजा संस्कृति, सभ्यता का परिचायक होती है। इसलिए हमें गौ पूजा अवश्य करना चाहिए। विधायक जैन ने कहा कि आज हम सब संकल्प लें कि गौ रक्षा कर उनके संवर्धन संरक्षण का कार्य करेंगे और गौ माता को असहाय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा करने का जो निर्णय लिया है वह भूतपूर्व है और इस पूजा करने से हमें अपनी सभ्यता संस्कृति का अनुभव प्राप्त होता है।

गोवर्धन पूजा में दिवारी गाकर जमकर थिरके मंत्री राजपूत

आचार्य विद्यासागर गौशाला पहुंचकर खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गोवर्धन पूजा करने के उपरांत दिवारी गाकर जमकर थिरके और उन्होंने दिवारी भी गाई।
दिवारी गाने में मंत्री राजपूत का साथ विधायक शैलेंद्र जैन ने दिया, विधायक शैलेंद्र जैन भी मंत्री राजपूत के साथ जमकर दिवारी गाते हुए जमकर थिरके। मंत्री राजपूत ने आचार्य विद्यासागर गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजा की एवं गौ माता को लौकी, चारा, घास अन्य सामग्री खिलकर गौ माता की पूजा की।

इस अवसर पर कोरोना काल में रेड क्रॉस में सहयोग करने वाले सौरभ घड़ी,  आनंद स्टील, सुरेंद्र मालथौन सहित अन्य जन् प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इसी प्रकार बी सी जैन को सागर रत्न एवं डॉक्टर शीला यादव का सम्मान किया गया। महेश जैन बिलहरा,  वीरेंद्र जैन मालथौन,   सुरेंद्र जैन मालथौन,  संतोष जैन घड़ी, सौरव जैन घड़ी, सुनील जैन सागर पाइप,  प्रदीप रंधेलिया, अजीत समैया,    राजेश जैन,  अरुण जैन,  प्रियश जैन,  मुकेश जैन ढाना, श्री नवीन जैन  सहित अन्य गौ संचालन समिति के सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, संभाग कमिश्नर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत, कलेक्टर संदीप जी आर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री सहित गौशाला समिति के सदस्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। 


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!