कॅरियर कॉउंसलिंग
शेयर करें

रक्तदान महादान ग्रुप द्वारा नगर के जैन छात्र छात्राओं के लिए कॅरियर कॉउंसलिंग का आयोजन किया गया

सागर। रक्तदान महादान ग्रुप द्वारा नगर के जैन छात्र छात्राओं के लिए पहली बार कॅरियर कॉउंसलिंग का आयोजन बालक हिल व्यू जैन मंदिर में किया गया। जिसमे प्रतिभागियों को दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन के बाद देश भर में प्रचलित विभिन्न कोर्स और सीयूटी, सीपीयूटी, नीट प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई । कार्यक्रम में जैन तीर्थ नैनागिर में श्रुत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में योगदान देने वालों डाॅ. नीलम थापा, डाॅ. आशीष द्विवेदी, डाॅ. कृष्णा राव, डाॅ. संजय जैन और  पूर्व रक्षा अधिकारी  विजय जैन बाबाजी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित भी किया गया ।

मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि इस तरह के प्रयास अनुकरणीय हैं, इससे  छात्रों को एक दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि सागर ही नहीं अपितु ग्रामीण स्तर पर भी कॅरियर कॉउंसलिंग के सेमिनार होते रहने चाहिए। अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी प्रमोद जैन बारदाना ने कहा कि कॅरियर के सही विकल्प ज्ञात न होने के कारण असमंजस की स्थिति निर्मित होती है। दीप प्रज्जवलन दिनेश जैन कर्रापुर और चित्र अनावरण सुनील जैन ने किया।  स्वागत भाषण डाॅ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के उप पुस्तकालयाध्यक्ष डाॅ संजीव सराफ ने देते हुए इस सेमिनार की महत्ता प्रतिपादित की। रानी अवंति बाई लोधी विश्विद्यालय की कुलसचिव प्रो.  शक्ति जैन ने कहा कि इस दौर मे कॅरियर के नए- नए अवसर उपलब्ध हैं।  ऐसे आयोजन छात्रों के ज्ञान में अभिवृद्धि करते हैं।

 विशिष्ट अतिथि डॉ दीपक सिंघई ने कहा कि बच्चों के साथ उनके अभिभावकों की काउंसलिंग भी अनिवार्य है। डाॅ. के. कृष्णा राव ने कहा कि छात्रों को किसी क्षेत्र विशेष में अपनी विशेषज्ञता को परिष्कृत करने की आवश्यकता है। डाॅ. आशीष द्विवेदी ने कहा कि परंपरागत क्षेत्रों से इतर खेल, संगीत, नृत्य, पत्रकारिता जैसे अन्यान्य विषयों में भी समान अवसर खुले हैं। अंबिका यादव ने महाभारत के एक प्रसंग का उद्घरण देते हुए बताया कि पांच पांडव में कैसे अलग -अलग खूबियां थीं। 

  संचालन उपनिरीक्षक स्वाति जैन और  बालक हिल व्यू जैन मंदिर अध्यक्ष आलोक जैन ने किया।‌  रक्त वीर समीर जैन ने आभार  व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. अजित कुमार जैन, सुनील मालथौन, अवनीश संघी, पवन जैन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!