सागर। आम आदमी पार्टी की जिला मीडिया लक्ष्मीकांत राज ने प्रेस विज्ञप्ति मे कहा की चीनी माझे के खिलाफ जहां जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही किए जाने के बाद भी शहर के कई युवा बच्चे इस माझे से पतंग उड़ा रहे हैं इस माझे की चपेट में आने से बुधवार को आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज घायल हो गए।
मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज ने बताया कि बुधवार को शाम पांच बजे मैं सिविल लाइन से अपने घर लौट रहा था तभी कांच मंदिर के सामने एक पतंग नीचे की ओर होते हुए कंधे पर जाकर फंस गई उसकी रगड़ से शर्ट कट गई साथ ही कंधे से खून निकालने लगा।
आप नेता ने बताया कि अगर मेरी मोटर साइकिल की स्पीड कम थी नहीं तो मेरी गर्दन पर भी गंभीर चोट आ सकती थी