चार धाम यात्रा
शेयर करें

सागर/मुकेश हरयानी

मुख्यमंत्री डा यादव ने किया शोक व्यक्त ,चार लाख रूपये की राशि की स्वीकृत

यमुनोत्री चार धाम यात्रा पर श्री राम गोपाल रावत पुत्र स्वर्गीय श्री विश्वनाथ रावत उम्र 71 वर्ष की जानकारी प्राप्त हो गई है स्वर्गीय श्री रावत बीना नगर के भीम वार्ड के निवासी है श्री स्वर्गीय रावत का अंतिम संस्कार यमुनोत्री में हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल लख रुपए की राशि स्वीकृत की एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वर्गीय श्री राम गोपाल रावत के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

उनके पुत्र श्री प्रेम नारायण रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे माता-पिता एवं चाचा जी 6 मई 2024 को चार धाम की यात्रा में गए हुए थे जहां पर उनके हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
श्री प्रेम नारायण रावत ने बताया कि उनके पिताजी बीना के मंदिर के पुजारी थे और वह स्वयं अग्रवाल मंदिर की पुजारी हैं ।
उन्होंने बताया कि गंगोत्री में पुलिस पएवं जिला प्रशासन के सहयोग से पिताजी का अंतिम संस्कार किया गया और प्रयागराज में अस्थिए संचय भी करके बीना वापस आए हैं,22 मई 2024 को उनकी तेरवी होगी । कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर एसडीएम बीना श्री देवेंद्र प्रताप सिंह स्वर्गीय श्री रावत के निवास पर जाकर आगे की कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार सुनिश्चित करेंगे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!