सागर । विश्व जल दिवस पर पतंजलि योग समिति एवं म प्र जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान मे एक निजी होटल प्रांगण मे मुख्य अतिथि देवरी के पूर्व विधायक भानु राणा, पतंजलि योग समिति मप्र के राज्य प्रभारी भगत सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक केके मिश्रा एवं विकासखंड समन्वयक अंजली पाठक के आतिथ्य मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम क़ी शुरुआत क़ी गई l
कार्यक्रम को जिला समन्वयक केके मिश्रा ने कहा क़ी हम सभी को मिलकर अपने घर परिवार से जल संरक्षण क़ी शुरुआत कर अपने नगर और पूरे जिले मे जल संरक्षण के प्रति निरन्तर जन जागरूकता का कार्य सामूहिक सहभागिता से करना होगा तभी हम जल को वृहद रूप से संरक्षित कर पाएंगे l उन्होंने परिषद द्वारा जल संबर्धन के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यों क़ी जानकारी दी l पतंजलि योग समिति मप्र के राज्य प्रभारी भगत सिंह ने जल संरक्षण क़ी शपथ दिलाते हुये कहा क़ी जल संरक्षण क़ी जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक बर्ग बच्चे, युवा और प्रबुद्ध जन सभी क़ी हैं और हम सभी संकल्प लेते हैं क़ी हम तो जल को बचाएंगे और अधिक से अधिक लोगो को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे l
कार्यक्रम मे रेवा फाउंडेशन के बच्चों द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूक हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया l पतंजलि योग समिति के कार्यकर्त्ता, योग शिविर के प्रशिक्षणार्थियों एवं जन अभियान परिषद के द्वारा संचालित सीएमसीएलडीपी कक्षा के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर जल संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूकता का सन्देश दिया और श्रमदान किया l
इस अवसर पर प्रमुख रूप से योगाचार्य राहुल साहू, इंजी एस आर सिंह, डॉ संध्या गौतम, प्राचार्य अभिलाषा श्रीवास्तव, दामोदर प्रजापति, दिनेश दुबे, सविता सैनी, सतीश सैनी, शैलेन्द्र साहू, रेखा साहू, विजय छावड़ा, विजय वाधवानी, काशीराम कोरी, सविता रैकवार, सुनील पाल, सुरेश रैकवार, रामसेवक पटैल, हरिशंकर यादव, श्रीकांत शर्मा, देवेंद्र चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, राजेंद्र सेन, नीरज सोनी, रामस्वरूप जायसवाल, रमेश चौधरी, आदित्य सिंह, मदन सेन, संतोष दुबे, कल्पना दुबे, सरोज सोनी,गौरव सिंह राजपूत, नरेंद्र अहिरवार, शिवदीन आठया, आरती प्रजापति, रश्मि ठाकुर, संदीप रैकवार, नीरज व्यास, भोला पटैल एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र उपस्थित रहे l