सागर| सागर जिले की सागर जनपद के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों का सागर जनपद सीईओ में निरीक्षण किया है एवं अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
भीषण गर्मी का दौर जारी है और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के संकट की खबरें लगातार सामने आ रही हैं अधिकारी कर्मचारी पानी का संकट ना आए इसलिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगरीय क्षेत्रों में पानी की किल्लत मिटाने प्रयास कर रहे है । इसी तारतम्य में जल जीवन मिशन के तहत सागर जनपद अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण सागर जनपद सीईओ द्वारा किया गया है एवं अधिकारी कर्मचारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए हैं जनपद सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत गिरवर रगोली सानौधा का भ्रमण कर निरीक्षण किया है ।