60db6fac 3ec6 4541 ac97 57a57f7a286b e1707367703106
शेयर करें

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के विभिन्न पदों पर वकीलों ने नामांकन फार्म किए जमा

जिला अधिवक्ता संघ, सागर की नई कार्यकारिणी के द्विवर्षीय कार्यकाल 2024 -2026 के लिए चुनाव की दिनांक घोषित होने के बाद 5 से 7 फ़रवरी तक विभिन्न पदों पर नामांकन फार्म भरे गये । सभी पदों पर नामांकन फार्म जमा करने वाले अधिवक्ताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। जिनकी समीक्षा (स्कूटनीं) दिनांक 09/02/2024 समय 12 बजे से सांय 2 बजे तक चुनाव कार्यालय में होगी।

जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन अधिकारी के.पी.दुबे ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2024-2026 के लिये विभिन्न पदों पर नामांकन फार्म जमा किये गए जिसमें अध्यक्ष पद के लिये :- एड. अंकलेश्वर दुबे, एड. जितेन्द्र सिंह राजपूत, एड. योगेश श्रीवास्तव, एड. कृष्णकांत राय के नामांकन फार्म जमा किये गये। उपाध्यक्ष पद के लिये :- एड. महेन्द्र सिंह कौरव, एड. रविन्द्र कुमार अवस्थी, एड. माधव प्रसाद पटैल के नामांकन फार्म जमा किये गये। सचिव पद के लिये :- एड. नवीन कुमार पाराशर एड. वीरेन्द्र सिंह राजपूत, एड. रामगोपाल उपाध्याय, एड. शिरीष यादव, एड. बी. के. यादव, एड. नरेन्द्र कुमार पाण्डे के नामांकन फार्म जमा किये गये।

सह-सचिव पद के लिये :- एड. मनोज सेन, एड. ब्रिजेन्द्र सिंह चौहान, एड. सुरेन्द्र कुमार गौतम, एड. कमल कुमार रोहितास के नामांकन फार्म जमा किये गये। कोषाध्यक्ष पद के लिये :- एड. आलोक प्यासी, एड. कल्याण सिंह दांगी, एड. राजेश मिश्रा, एड. किरणबाला पाठक, एड. चन्द्रप्रभा दुबे, एड. के.के.दुबे, के नामांकन फार्म जमा किये गये। पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिये:- एड. अमित कुमार मिश्रा, एड. योगेन्द्र स्वामी, एड. महेन्द्र कुमार सेन, एड. दीपक रैकवार, एड. अरविन्द्र कुमार जैन, एड. बलवीर सिंह राजपूत, एड. रीता दुबे (उपाध्याय), के नामांकन फार्म जमा किये गये।

महिला कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये :- एड. आशा तिवारी, एड. ऐनी गोस्वामी, एड. अनीता राजपूत के नामांकन फार्म जमा किये गये। पुरूष कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिये :- एड. तुलसीराम चढार, एड. दीपक शर्मा, एड. श्यामसुन्दर सेन, एड. राजकमल चौधरी, एड. नरेन्द्र सिंह लोधी, एड. संदीप सेन, एड. मदनगोपाल नामदेव, एड. सुनील सिन्हा, एड. मोहित भारिल्ल, एड. गिरीश गौतम, एड. कमलेश सिंह राजपूत, एड. कुलभूषण त्रिवेदी, एड. रत्नेश कुमार राय, एड. चन्द्रभान लोधी, एड. सनेन्द्र कनासिया, एड. अंशित बलैया के नामांकन फार्म जमा किये गये।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!