IMG 20250116 WA0004
शेयर करें

सागर । जिला अधिवक्ता संघ सागर के राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े अधिवक्ताओं ने आज मकर संक्रांति उत्सव मनाया जिसमें अधिवक्तागण अपने अपने घर से मकर संक्रांति में बनाए गए व्यंजन लड्डू इत्यादि लेकर आए और एकत्रित होकर उन्हें एक दूसरे के साथ बैठकर बांट कर खाया।
साथ ही वर्तमान परिदृश्य में स्वामी विवेकानंद जी तथा देश के युवा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई उक्त संगोष्ठी/ बौद्धिक की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के सचिव एड वीरेंद्र सिंह राजपूत ने की एवं कार्यक्रम में अतिथि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड जितेंद्र सिंह राजपूत रहे विषय प्रवर्तन हेतु मुख्य वक्ता बौद्धिक अपर लोक अभीयोजक दीपक पौराणिक ने किया कार्यक्रम का संचालन तथा आभार रामबाबू रावत ने किया।
बौद्धिक के दौरान विषय पर दीपक पौराणिक द्वारा स्वामी जी के जीवन को बाल्यकाल से लेकर संपूर्ण जीवन का वृतांत तथा स्वामी विचारों से वर्तमान राष्ट्र तथा वर्तमान में राष्ट्र को कैसे लाभ मिल सकता है सकता है तथा वर्तमान के युवा किस प्रकार से उक्त उनके विचारों से सीख कर अपने जीवन को सफल सजग और सार्थक बना सकते हैं तथा तथा राष्ट्र में और विश्व में कैसे-कैसे सार्थक परिवर्तन हो सकते हैं इन विषय बौद्धिक पर रखा गया।
स्वामी जी से जुड़े हुए अनेक वृतांत तो कहानियां भी बौद्धिक में रखी गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत, सचिव वीरेंद्र सिंह राजपूत, अपर लोक अभियोजक रामबाबू रावत,अपर लोक अभियोजक दीपक पौराणिक, एड पुष्पेंद्र राजपूत, एड देवेंद्र उपाध्याय, एड हर्षवर्धन दुबे,एड उमाशंकर तिवारी,एड कृष्ण प्रताप सिंह, एड शारदा माझी,एड मनीष जैन राघवेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!