IMG 20250207 WA0010 scaled
शेयर करें

कुल 10 कार्यक्रम आयोजित कराये जाकर 1485 लोगो को किया गया जागरूक;आमजन को जागरूक करने के लिए सायबर जागरूकता रथ को किया गया रवाना

सागर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर विशेष अभियान ” सेफ क्लिक ” व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में डॉ संजीव कुमार उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना एवं अति. पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला सागर में शहर एवं ग्रामीणजनो को थाना स्तर पर कार्ययोजना अनुसार स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षणिक संस्थानों व अन्य सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता कायक्रम आयोजित कर लोगों को सायबर अपराधों एवं इससे सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सागर में 06 फरवरी को अभियान में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न थानो के माध्यम से कुल 10 कार्यक्रम आयोजित किये गये एवं 1485 लोगो को जागरुक किया गया। इसी के साथ ही शहरी क्षेत्र में साइबर जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो उक्त जागरूकता रथ सम्पूर्ण सागर शहर क्षेत्र में साइबर जागरूकता से संबंधित प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से संचालित कराया गया। सोशल मीडिया की सुरक्षा, पहचान सुरक्षा और इंटरनेट गोपनीयता के बारे में स्कूल,कॉलेज, मेलो,बस स्टैंड मे जाकर लोगो को जागरूक किया गया ।

1000611864

इसी तारतम्य में आज दिनांक से संपूर्ण सागर शहरी क्षेत्र में सायबर जागरूकता रथ से जागरूकता संबंधी ऑडियो एवं पोस्टर के माध्यम से आमजन को सायबर अपराधों एवं इससे सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है कि किसी के साथ जब भी कोई साइबर फ्रॉड की घटना होती है, तो तत्काल इसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराए। इस दौरान लोगों को साइबर जागरूकता संबंधी पोस्टर पंपलेट वितरित कर साइबर अपराधों से बचने के लिये आवश्यक सावधानी बरतने की समझाईस दी गई।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!