ट्रैफिक
शेयर करें

सागर। विधायक प्रदीप लारिया ने मकरोनिया चौराहे की ट्रेफिक व्यवस्था के व्यवस्थीकरण के लिए नपा अध्यक्ष मिहीलाल,मण्डल अध्यक्ष कपिल सिंह कुशवाह,पार्षदगण,सीएमओ मकरोनिया,एडिशनल एसपी, ट्रैफिक डीएसपी,टीआई एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया।
विधायक लारिया ने मकरोनिया चौराहे से डेढ़ सौ मीटर तक नो-पार्किंग जोन करने के लिए शीघ्र उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ मकरोनिया को सब्जी,फल,चाट ठेलों, टेक्सी-आटो स्टैण्ड एवं पार्किंग के लिए शीघ्रता से स्थान चिन्हित कर व्यवस्थापन कराने के निर्देश दिए।

1000279526


विधायक लारिया ने मकरोनिया ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए क्षेत्र के व्यापारियों एवं विभागों से मिलकर सहयोग करने के लिए कहा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीगण,भाजपा कार्यकर्तागण सहित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!