तिरंगा
शेयर करें

सागरI म.प्र.शासन के निर्देशानुसार ‘‘ हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिक निगम सागर और शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल सागर के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा शपथ और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसमें नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं शास.उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्रायें एवं शिक्षिकों ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली में भाग लिया। कार्यक्रम के पूर्व नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी कर्मचारियों को तिरंगा के सम्मान की शपथ दिलायी एवं रैली को रवाना किया। कार्यक्रम के साथ ही अन्य गतिविधियां शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकण्डरी स्कूल सागर में आयोजित की गई।

S 4


इस अवसर पर पी. सी शर्मा, सी.ई.ओ. जिला पंचायत सागर, अरविंद जैन जिला शिक्षा अधिकारी सागर, सुधीर तिवारी प्राचार्य ,शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकण्डरी स्कूल,, एन.यू.एल.एम.सिटी मैनेजर विक्रम जैन, राजस्व अधिकारी ब्रजेश तिवारी, अरविंद सोनी, मनीष नेमा एवं अनुराग चतुर्वेदी सहित बडी संख्या निगम अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजू थॉमस ने किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!