सागर/ मुकेश हरयानी
सागरI तीन मढ़िया के पास चल रहे रोड निर्माण और पुलिया निर्माण कार्य के कारण तीन मढ़िया से कटरा की ओर जाने वाले रास्ते को कुछ समय के लिए बंद किया गया है, जिसका सोमवार को नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने निरीक्षण किया एवं रोड और पुलिया का निर्माण कर रही एजेंसी को निर्देश दिए कि रास्ते के निर्माण कार्य के चलते केवल टू व्हीलर वाहनों के लिए रास्ता बनाकर खोल दिया जाए तथा फोर व्हीलर वाहनों के लिए यह रास्ता बंद रहेगा I जिसको देखते हुए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील की है कि तीन मढ़िया से कटरा की ओर जाने के लिए केवल टू व्हीलर वालों के लिए रास्ता खोला गया है इसलिए इस रास्ते पर फिलहाल जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक कटरा की ओर जाने के लिए केवल टू व्हीलर वाहन से ही निकले ताकि निर्माण काम में भी असुविधा ना हो और आपको कटरा की ओर जाने में असुविधा ना हो।