नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने डी.डी.काम्पलेक्स का लोकार्पण किया
शेयर करें

सागर I नगर निगम द्वारा कटरा वार्ड में बनाये गये पं.दीनदयाल उपाध्याय (डी.डी.कामपलेक्स) का लोकार्पण कार्यक्रम म.प्र.शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर, संगीता तिवारी, निगमायुक्त राजकुमार खत्री , महापौर प्रतिनिधि डॉ.सुशील तिवारी एवं पार्षदों की उपस्थिति में किया गया। 

 इस अवसर पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने जानकारी देते हुये कहा कि सागर शहर के मुख्य व्यवसायिक क्षेत्र कटरा बाजार में विशाल शांपिंग काम्पलेक्स का निर्माण 20 करोड 35 लाख रूपये की राशि से किया गया है। 22 हजार वर्गफुट भूमि पर लगभग 40 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल के 4 मंजिला शापिंग काम्ललेक्स का निर्माण किया गया है जिसमें 148 दुकाने बनायी गई है। प्रत्येक तल पर 37 दुकानों का निर्माण किया गया है, डबल वेसमेंट व्यवस्था अंतर्गत कुल 70 चार पाहिया एवं 350 दो पहिया वाहनों को पार्कि्रग करने की सुविधा दी गई है, 8 व्यक्तियों की क्षमता वाली दो पैसेंजर लिफ्ट लगायी गई है। लगभग 1000 किलोग्राम क्षमता वाली एक गुड्स लिफ्ट लगायी गई है 2 एक्केलेटर स्थापित किये गये है। शापिंग काक्पलेक्स के ग्राउण्ड फ्लोर एवं टाप फ्लोर पर एक-एक फूड प्लाजा का निर्माण किया गया है। प्रत्येक फ्लोर पर महिलाओं और पुरूषांे एवं दिव्यांगजनों के लिये लायलेट का निर्माण, प्रत्येक फ्लोर पर पेजयल व्यवस्था हेतु आर.ओ.वाटर कूलर, परिसर में फ्री बाई-फाई सुविधा एवं सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.व्ही कैमरा की व्यवस्था की गई है। लोकार्पण अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जी द्वारा दो हितग्राहियों सुखजीवन सोनी एवं अभय जैन को पूरी जमा करने पर दुकानों की चाबियॉं सौपी। कार्यक्रम में निगम पार्षद शैलेष केशरवानी, शैलेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!