दमोह।गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा संविधान गौरव दिवस को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस जिला संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया शामिल हुए।
विधायक लारिया ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 26 नवंबर 2015 को भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया। देशवासियों के लिए संविधान पवित्र एवं सर्वोच्च है। तभी से प्रत्येक वर्ष संविधान सम्मान में संविधान दिवस मनाते आ रहे हैं। भारतीय संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर संविधान निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में
पंचतीर्थ के निर्माण के साथ अनेक प्रेरणात्मक कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में संभव हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जीवन दर्शन और उनके संघर्षों का स्मरण करते हुए उनके द्वारा निर्मित संविधान के गौरव पर अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह के अध्यक्ष पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित हुये।