IMG 20250211 WA0011
शेयर करें

थाना प्रभारी एवं सभी विवेचको की मीटिंग लेकर गुम नाबालिग बच्चों को टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से दस्तयाब करने हेतु दिए निर्देश

सागर। नवागत नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप आज मोती नगर थाना पहुंचे जहां पर अन्य मामलों की समीक्षा के अतिरिक्त विशेष रूप से नाबालिक गुम बच्चों से संबंधित सभी दर्ज 363 आईपीसी एवं 137(2) BNS के दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की एवं उक्त प्रकरणों में जितने विवेचक हैं सभी की मीटिंग लेकर योजना बद्ध तरीके से टीम बनाकर जरूरत पड़ने पर बाहर भेजी जाए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सभी तरह के प्रयास कर पता लगाकर सभी मामलों के नाबालिकों को दस्तयाब किया जाए इस संबंध में विस्तृत योजना बनाकर थाना प्रभारी एवं सभी विवेचकों को नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है ज्ञातव्य है पुलिस मुख्यालय द्वारा भी ऑपरेशन मुस्कान चलाकर अधिक से अधिक गुम नाबालिकों को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा द्वारा अधिक से अधिक दस्तयावी हेतु कार्य योजना बनाकर सभी गुम नाबालिगों को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया है
इसी क्रम में आज नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मोती नगर पहुंचकर सभी प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित सभी विवेचको को दस्तयाब करने हेतु विस्तृत निर्देश दिए गए नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा आज से ही योजनानुसार कारवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है एवं की गई कार्यवाही की समीक्षा भी प्रतिदिन करने हेतु कहा है थाना प्रभारी मोतीनगर ने बताया मोतीनगर थाने में आपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान 4 नाबालिगों को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया है शेष कुल 26 प्रकरण अभी दस्तयाबी हेतु पेंडिंग है जिनमें योजनानुसार अतिशीघ्र दस्तयावी सुनिश्चित कर ली जावेगी।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!