नवीन वृद्ध आश्रम में दान करने से आत्मिक शांति प्राप्त होती है आप भी आगे जाकर दान करें : डॉ गुप्ता
सागर I नवीन वृद्ध आनंद वृद्धाश्रम मे बसंत पंचमी मनाई गई एवं भोजन प्रसादी भी की गई ,नवीन वृद्ध आश्रम में आवश्यकता अनुसार वस्तुओं को दान करने से आत्मिक शांति प्राप्त होती है आप सभी वृद्ध आश्रम में आवश्यकता अनुसार दान कर अपने जीवन को सफल बनाएं। उक्त विचार डा जयंती गुप्ता ने नवीन वृद्ध आश्रम में लगातार 11 वर्षों से जुड़कर कार्य करने एवं आवश्यकता अनुसार दान करते समय व्यक्त किये। इस अवसर पर देवेंद्र, सुलेखा केसरवानी रंजीत मौजूद थे। ।
कलेक्टर संदीप जी आर की अपील के बाद जहां नवीन वृद्ध आश्रम में सागर निवासी आवश्यकता अनुसार वस्तुओं को दान करा रहे हैं वहीं डॉक्टर जयंती गुप्ता अपने परिवार एवं दल के साथ 10 वर्षों से न केवल वस्तुओं को दान कर रही हैं बल्कि समय-समय पर वहां रुक कर वृद्धो के साथ भजन कीर्तन भी करती हैं एवं उनकी सेवा भी कर रही हैं।
डॉक्टर जयंती गुप्ता ने बताया कि यहां आकर भजन कीर्तन एवं उनकी सेवा करने से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है जिससे मुझे एवं मेरे परिवार को आत्मा शांति मिलती है उन्होंने समस्त जिले वासियों से भी अपील की है कि आप सभी नवीन वृद्ध आश्रम नए बस स्टैंड के पास आकर वृद्ध जनों की सेवा एवं अपने क्षमता के अनुसार दान करें।
कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि रेड क्रॉस एवं अन्य के माध्यम से नवीन वृद्ध आश्रम में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही हैं उन्होंने बताया कि दानदाताओं द्वारा भी वृद्ध जनों की सेवा एवं उनका आवश्यक वस्तुये दान स्वरूप प्रदान की जा रही है। कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि सभी अपनी क्षमता के अनुसार दान कर पुण्य प्राप्त करें।