नाबार्ड
शेयर करें

सागरI आजीविका मिशन सागर के द्वारा संचालित महिला वस्त्र निर्माण इकाई का आज अवलोकन करते हुए नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार ने महिलाओं से ड्रेस निर्माण फैंसी ड्रेस निर्माण बाजार से मिला आर्डर और डिजाइन के अनुसार वस्त्र निर्माण तकनीकी पर गहन चर्चा की और केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ अभिषेक घोष जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड रहे। प्रभाष मडोतिया ने बताया की महिलाएं राज्य शिक्षा केंद्र के मांग के आधार पर स्कूल यूनिफॉर्म तैयार करती है इस कार्य में उन्हें दक्षता हासिल है और यह कार्य हुए संकुल स्तरीय संगठन के माध्यम से पूरा करती है जिला प्रबंधक प्रभास ने आजीविका मार्ट का भी अवलोकन कराया जिले में चल रही गतिविधियों पर चर्चा करते हुएI

C 3

अनूप तिवारी जिला प्रबंधक ने बताया कि सागर में 30 करोड़ रुपए से अधिक का टर्नओवर महिलाओं के द्वारा देव श्री और मुक्ता महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। जिले में प्रदेश का एक अभिनव प्रयोग नेट हाउस कल्टीवेशन प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें सिंजेंटा फाउंडेशन के सहयोग से जिले में 200 किसानों के यहां 20 मी गना 20 मी का प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन विधि से सब्जी उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया जावेगा। यह नेट हाउस बना प्रारंभ हो गए हैं इसमें जल ग्रहण मिशन ने भी आर्थिक मदद दी है संकुल की ओर से राधे तिवारी और डॉ. वीरेंद्र करी ने वेदिका संकुल स्तरीय संगठन तथा वस्त्र निर्माण इकाई की प्रचलन तकनीकी पर मुख्य महाप्रबंधक से चर्चा की।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!