मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निपुण भारत अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा
मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निपुण भारत अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह अभियान केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के जरिये कक्षा-2 एवं 3 में बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धि को सर्वेक्षण के माध्यम से जाना जाता है।
राज्य शिक्षा मिशन शिक्षण सत्र 2023-24 में कक्षा-2 एवं 3 में अध्ययनरत बच्चों पर राज्य स्तरीय सर्वे 19 से 23 फरवरी तक करने जा रहा है। सर्वे में एमपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की शालाओं का रैंडमली सर्वे किया जायेगा।