Banner Slider 1
शेयर करें

सागर I 38वी नेशनल बास्केटबॉल चौम्पियनशिप 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक भारत के केन्द्र शासित प्रदेश- पुडुचेरी के इंडोर नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में खेल और युवा कल्याण, खेल परिसर की प्रशिक्षणार्थी बालिका खिलाड़ी मानसी यादव ने मध्यप्रदेश बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया।
मानसी यादव खेल परिसर के बास्केटबॉल प्रशिक्षक प्रेमनेती राय, के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। प्रेमनेती राय उक्त नेशनल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम के मुख्य कोच रहे।

इनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अबिद्रा एवं केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, के प्राचार्य मनीष गुप्ता तथा के.व्ही.क्र.1 के खेल प्रषिक्षक नईम खान ने हर्ष व्यक्त किया। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग खेल परिसर के विभागीय प्रशिक्षकों सीमा चक्रवर्ती, संगीता सिंह, मंगल सिंह यादव, श्यामलाल पाल, उमेषचन्द्र मोर्य, नफीस खान, एवं कर्मचारियों- महेन्द्र सिंह राजपूत, चंदन मोरे,अंजली सिंह, रंजीत बैन, विवेक सेन द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!