FB IMG 1741676508577
शेयर करें

सागर । मध्यप्रदेश के अंडर-19 स्पोटर्स अचीवर्स की मेहनत और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए बंसल न्यूज द्वारा पंख खेल पुरस्कार 2025 का आयोजन दिनॉक 08.03.2025 को भोपाल के जहनुमा पैलेस में किया गया, इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए म.प्र. की विभिन्न खेल प्रतिभाओं द्वारा अपना पंजीयन कराया गया था, जिसमें से सागर जिले की प्रतिभा कु.मानसी कोरी, ताइक्वांडो खिलाड़ी जिन्होने खेल परिसर सागर में ताईक्वांडो खेल की शुरूवात की और विभाग के प्रषिक्षक अर्जुन सिंह रावत से ताईक्वांडो का प्रषिक्षण प्राप्त किया। वर्तमान  में  मानसी म.प्र. खेल और युवा कल्याण विभाग की ताईक्वांडो राज्य अकादमी में प्रशिक्षणरत है।

कु.मानसी कोरी ने हेदराबाद में आयोजित 35वी TFI नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता वर्ष 2018 में भाग लिया। पुनः वर्ष 2023 में 5वी TFI नेशनल केडिट प्रतियोगिता 2023 में कास्य पदक अर्जित किया। तत्पश्चात 40वी TFI नेशनल जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 कर्नाटक में कास्य पदक प्राप्त किया। तथा 41 वी ज्थ्प् नेशनल जूनियर प्रतियोगिता 2024 महाराष्ट्र में सहभागिता की। वहीं एस.जी.एफ.आई द्वारा 67वी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सही प्रकार 68 वी एस.जी.एफ.आई चैम्पियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। लखनऊ में आयोजित पहली खेलों इंडिया विमेंस लीग फेस-2 नेशनल 2024 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तथा खेलों इंडिया वूमेन्स लीग  नेशनल   2024 उड़ीसा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, खेलों इंडिया वूमेन्स लीग नेषनल 2024 गुजरात में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, तथा कर्नाटक में आयोजित खेलों इंडिया वूमेन्स लीग नेशनल  2025 में कास्य पदक अर्जित किया।

कु.मानसी कोरी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा राशि रू. 51000/-की राशि एवं मोमेन्टों से सम्मानित किया गया। मानसी कोरी की इस उपलब्धि पर जिले के कलेक्टर संदीप जी.आर. एवं पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अबिद्रा, एड. वीनू राणा, एवं विभाग के कोच प्रेमनेती राय, सीमा चक्रवर्ती, संगीता सिंह, मंगल सिंह यादव, श्यामलाल पाल, उमेष चन्द्र मोर्य, नफीस खान, विभागीय कर्मचारी महेन्द्र सिंह राजपूत, अंजली सिंह, चन्दन मोरे, रंजीत बैन, कमला गौतम, राजेष गौड़, भीकम पटेल, बसीम राजा खान, मनोज गौड़, डॉली अवस्थी, पल्लवी अवस्थी, मिथलेष यादव, रामबाबू विष्वकर्मा, हेमन्त प्रजापति, विवेक सेन, बद्री प्रसाद सेन, ब्रजेन्द्र कोरी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!