भारत पर्व पर विकास प्रदर्शनी आयोजित
सागरI गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल ने शासन के विभिन्न विभागों द्वारा पुलिस ग्राउंड परिसर में लगाई गई योजनाओं की प्रदर्शनी का फीता काटकर का उद्घाटन किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मंत्री पटेल ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनसामान्य शासन की योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे। विकास प्रदर्शनी में शासन के जनसंपर्क विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनजाति कार्य विभाग, महिला बाल विकास, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग, डेयरी पशु चिकित्सा विभाग आदि विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था।
इस अवसर पर सांसद लता वानखेड़े, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, श्याम तिवारी, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, एसडीएम विजय डेहरिया, सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, सहायक संचालक जनसंपर्क सौम्या समैया, मनोज नेमा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।